डिंडोरी।चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर पवनसुत हनुमान जी का जन्मोत्सव शहपुरा नगर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। नगर के पुलिस थाना प्रांगण स्थित दक्षिण मुखी महाबली हनुमान मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत थाना प्रभारी अनुराग जामदार सहित बड़ी संख्या मै उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा विधि-विधान से हनुमान जी के पूजन-अर्चन के साथ हुई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हवन में भाग लिया और वातावरण भक्तिमय हो उठा।आयोजन के अंत में कन्या भोज एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।











