Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

डिंडौरी के खैरदा में जुआ खेलते शहपुरा, गाड़ासरई के जुआरी पकड़े गए..कोतवाली पुलिस ने खैरदा में जुआं फड़ में छापा मारकर की कार्यवाही

Kashi Agrawal

डिंडौरी। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरदा में जुआ फड़ में छापा मारकर शहपुरा एवं गाड़ासरई इलाके के 7 जुआरियों को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार शनिवार को वारंटी तलाश के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खैरदा के पास एक खेत के मेढ़ की आड़ में आम के पेड़ के नीछे कुछ लोग जुआं खेल खेल रहे हैं। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर दबिश दी गई। जहां कुछ जुआरी जुआ खेल रहे थे, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे जिनको घेराबंदी कर पकडा गया।

मौके पर सतीश पिता राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल उम्र 44 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर एक शहपुरा, आदित्य सोनी पिता विजय नारायण सोनी उम्र 34 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 8 शहपुरा, इन्द्रकुमार सिंह पिता भूपसिंह सेंगर उम्र 56 वर्ष निवासी शहपुरा, श्रीराम साहू पिता स्व० शीतल प्रसाद साहू उम्र 37 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर एक शहपुरा, आवेश सिंह पिता मधुपाल सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी शहपुरा, विकास उर्फ बिक्की पिता महेश लखेरा उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 15 शंकरगंज शहपुरा एवं मोहन पिता स्व० परसराम साहू उम्र 47 साल निवासी वार्ड नम्बर एक गाड़ासरई को पकड़ा। गया। आरोपियों के पास से एवं फड से 6380 रूपये नगद व ताश के पत्ते मिले जिसे जप्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक दिलीप झारिया, प्रधान आरक्षक आदित्य शुक्ला, देवेन्द्र पटले, आरक्षक सतेन्द्र, विनोद, आशीष, अवनीश, प्रवेश, विशाल पटेल आदि की भूमिका रही।

About Author
Recommended
Right-clicking is disabled.