डिंडोरी। विकासखंड शहपुरा क्षेत्र में आज आयोजित हुए शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम को लेकर जारी सूची में जनपद सदस्य शांति धुर्वे का नाम शामिल न होने से क्षेत्र में नाराजगी का माहौल बन गया है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समर्थकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर सवाल खड़े किए हैं।
बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के लिए जारी आधिकारिक पत्र में विभिन्न विद्यालयों के साथ जनप्रतिनिधियों और नोडल अधिकारियों के नाम दर्ज किए गए हैं, लेकिन जनपद सदस्य शांति धुर्वे का नाम सूची से गायब है। जबकि क्षेत्रीय स्तर पर उनकी सक्रिय भूमिका और जनसंपर्क को देखते हुए उनका नाम शामिल होना अपेक्षित था।इस मामले को लेकर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों में आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि यह जनप्रतिनिधियों के सम्मान की अनदेखी है और प्रशासन को तुरंत इस पर संज्ञान लेना चाहिए।











