Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

डिंडोरी की चमन धुर्वे बनीं ग्रंथपाल, MPPSC परीक्षा में हासिल की सफलता

Kashi Agrawal

डिंडोरी। मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल जिला डिंडोरी की बेटी चमन धुर्वे ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। वर्ष 2022 की परीक्षा के घोषित परिणाम में चमन धुर्वे का चयन ग्रंथपाल (लाइब्रेरियन) पद पर हुआ है।

चमन धुर्वे डिंडोरी के खनूजा कॉलोनी की निवासी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर और उत्कृष्ट विद्यालय डिंडोरी से हुई। इसके बाद उन्होंने स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई जबलपुर स्थित रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (RDVV) से पूरी की और इसके साथ ही MPPSC की तैयारी में जुट गईं।

चमन के पिता डी.सी. धुर्वे बजाग जनपद पंचायत में अकाउंट ऑफिसर के पद पर पदस्थ हैं, जबकि उनकी मां गृहिणी हैं। परिवार में शिक्षा का माहौल है—उनकी बड़ी बहन पीएचडी कर चुकी हैं और छोटा भाई एमबीए की पढ़ाई कर रहा है।

MPPSC परीक्षा में चयन की खबर जैसे ही सोशल मीडिया के माध्यम से डिंडोरी जिले में पहुंची, जिलेवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। चमन को बधाइयां देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है।

चमन धुर्वे आज डिंडोरी जिले की उन सभी बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई हैं, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत और लगन से प्रयास कर रही हैं।

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Right-clicking is disabled.