Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

अतिरिक्त राजस्व कार्यों से परेशान पंचायत सचिवों ने विधायक और जप अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन..ऑनलाइन प्रक्रिया में लग रहा अधिक समय, पंचायतों के मूल कार्य प्रभावित होने का आरोप

Kashi Agrawal

डिंडोरी।जनपद पंचायत शहपुरा प्रांगण में ग्राम पंचायत सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायकों ने शहपुरा विधायक ओम प्रकाश धुर्वे और जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रियंका आर्मो को ज्ञापन सौंपकर राजस्व विभाग के अतिरिक्त कार्यों से हो रही परेशानियों से अवगत कराया। उन्होंने अतिरिक्त कार्यों के दबाव से राहत देने की मांग की।

पंचायत के कार्य हो रहे प्रभावित

ज्ञापन में बताया गया कि राजस्व विभाग के अंतर्गत स्वामित्व अधिकार अभिलेखों एवं पंजीयन संबंधी कार्य ग्राम पंचायतों के माध्यम से कराए जा रहे हैं। इस संबंध में राजस्व विभाग के आदेश क्रमांक 2860/MPLRS/2026, भोपाल, दिनांक 24 सितंबर 2026 का उल्लेख किया गया है। पंचायत सचिवों का कहना है कि इन अतिरिक्त कार्यों के कारण पंचायत के नियमित कामकाज पर असर पड़ रहा है।

ऑनलाइन प्रक्रिया बनी परेशानी

पंचायत सचिवों एवं रोजगार सहायकों के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन करने में अधिक समय लग रहा है। नेटवर्क की समस्या के चलते निर्धारित समय में कार्य पूरा करना भी मुश्किल हो रहा है। इससे ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और अन्य विभागीय दायित्वों के निर्वहन में बाधा उत्पन्न हो रही है ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि ग्राम पंचायत सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायकों को अतिरिक्त राजस्व संबंधी कार्यों से अलग रखा जाए, ताकि वे पंचायत एवं ग्रामीण रोजगार योजनाओं से जुड़े अपने मूल दायित्वों का सुचारु रूप से निर्वहन कर सकें।

विधायक को बताईं समस्याएं

जनपद पंचायत शहपुरा प्रांगण में विधायक ओम प्रकाश धुर्वे को ज्ञापन सौंपकर संघ के पदाधिकारियों ने अपनी समस्याएं रखीं और मांगों के निराकरण का आग्रह किया। अब संबंधित स्तर पर इस मामले में होने वाली कार्रवाई पर पंचायत सचिवों एवं रोजगार सहायकों की निगाहें टिकी हैं।

 

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Recommended
Right-clicking is disabled.