Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

बारिश के कारण कच्चा मकान गिरने से 7 वर्षीय बालक की मृत्यु, प्रशासन ने तत्काल शुरू की राहत कार्रवाई

Kashi Agrawal

डिंडौरी 09अगस्त2026।जिले के गाड़ासरई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नदिया टोला में अधिक बारिश के कारण कच्चा मकान गिरने से 7 वर्षीय बालक राजा आर्मो पिता विश्राम आर्मो की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही राजस्व एवं पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देश पर तहसीलदार एवं पटवारी द्वारा आरबीसी 6(4) के तहत प्रकरण तैयार किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा घटना की जांच एवं आवश्यक पंचनामा कार्रवाई की जा रही है।

कलेक्टर के निर्देशानुसार पीड़ित परिवार को शासन की नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने के लिए अन्य पात्र योजनाओं एवं दिए जा सकने वाले लाभों की भी जानकारी तैयार की जा रही है। प्रशासन द्वारा परिवार को नियमानुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Right-clicking is disabled.