Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

जनपद पंचायत करंजिया अध्यक्ष पद का निर्वाचन 27 फरवरी को, प्रेक्षक नियुक्त

Kashi Agrawal

डिंडोरी।मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा जनपद पंचायत करंजिया, जिला डिंडौरी के अध्यक्ष पद के निर्वाचन के संचालन के लिए प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं।
आयोग के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 19(क) के तहत गोविंद सिंह चौहान, रा.से. (सेवानिवृत्त) को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। निर्वाचन संबंधी कार्यों के दौरान उनसे संपर्क के लिए मोबाइल नंबर 9039416622 एवं 9407505696 जारी किए गए हैं।
जिला प्रशासन द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बजाग रामबाबू देवांगन को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न कराएंगे।
उल्लेखनीय है कि जनपद पंचायत करंजिया के अध्यक्ष पद का निर्वाचन 27 फरवरी 2026, शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रेक्षक की नियुक्ति की गई है।
जिला प्रशासन ने मतदाताओं एवं जनप्रतिनिधियों से निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करने तथा शांतिपूर्ण निर्वाचन सुनिश्चित करने की अपील की है।

About Author
Recommended
Right-clicking is disabled.