Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

PHC कोहानी देवरी में तोड़फोड़ व डॉक्टर को धमकी, SDM से की शिकायत,SDM ने मामले में दिया कार्यवाही का भरोसा

Kashi Agrawal

डिंडौरी। जिले के शहपुरा क्षेत्र स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोहानी देवरी में पदस्थ चिकित्सक डॉ. विवेक कुमार साहू ने अस्पताल में तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दिए जाने की गंभीर शिकायत आज SDM शहपुरा से सीबीएमओ सहित स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति मे की।वहीं मामला सामने आने के बाद SDM शहपुरा ऐश्वर्य वर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग मैं पदस्थ डॉक्टर और समस्त स्वास्थ्य कर्मी हमारे लिए महत्वपूर्ण है उनकी सुरक्षा के पर्याप्त और उचित प्रबंध किए जाएंगे।

दिए गए आवेदन के अनुसार, दिनांक 15 मार्च 2026 को शाम लगभग 7:30 बजे चंद्रहास मरकाम एवं नीरज मरावी अपने साथियों के साथ अस्पताल पहुंचे और वहां मौजूद डॉक्टर व स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज की। आरोप है कि आरोपियों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना को लेकर थाना शहपुरा में एफआईआर क्रमांक 0124 दर्ज कराई गई है।

डॉ. साहू ने बताया कि घटना के बाद भी संबंधित व्यक्तियों द्वारा लगातार धमकियां दी जा रही हैं, साथ ही एससी/एसटी एक्ट में फंसाने की बात कहकर दबाव बनाया जा रहा है। इसके कारण अस्पताल में भय का माहौल बना हुआ है और चिकित्सा कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

आवेदन में डॉक्टर ने SDM से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और अस्पताल का स्टाफ बिना भय के अपनी सेवाएं दे सके।

 

About Author
Right-clicking is disabled.