Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

सीएम हेल्पलाइन में फिसड्डी साबित हुआ जल संसाधन विभाग, कार्यपालन यंत्री एस.के. शर्मा पर गिरी कार्रवाई की गाज

Kashi Agrawal

डिंडोरी।जिला डिण्डोरी में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है, जहां जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री एस.के. शर्मा का प्रदर्शन सबसे खराब दर्ज किया गया है। विभाग ने मात्र 58.86 प्रतिशत वेटेज स्कोर प्राप्त किया, जिसके चलते उसे D श्रेणी में रखा गया है। यह स्थिति जिले के कुल 29 विभागों में सबसे निम्न स्तर की मानी जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, समय-सीमा बैठक एवं विभागीय समीक्षाओं में बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद संबंधित अधिकारी द्वारा कार्य में कोई ठोस सुधार नहीं किया गया। शिकायतों के निराकरण में लगातार ढिलाई और उदासीनता के चलते आमजन की समस्याएं लंबित बनी रहीं, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

प्रशासन द्वारा इस गंभीर लापरवाही को संज्ञान में लेते हुए कार्यपालन यंत्री श्री शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, किंतु निर्धारित समयावधि में उनका जवाब प्राप्त नहीं हुआ। इसे अत्यंत गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए अब उनके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रस्ताव वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा जा रहा है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि सीएम हेल्पलाइन जैसे संवेदनशील प्लेटफॉर्म पर लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए भविष्य में ऐसे मामलों में और सख्त कदम उठाए जाएंगे, ताकि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जा

About Author
Recommended
Right-clicking is disabled.