Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

शहपुरा में गंदगी देख एसडीएम बिफरे,वार्ड 15 में हालत बदतर,दिए सफाई कराने के निर्देश

Kashi Agrawal

डिंडोरी। जिले के शहपुरा नगर परिषद क्षेत्र में व्याप्त गंदगी को लेकर प्रशासन का सब्र जवाब दे गया। वार्ड क्रमांक 15 के भ्रमण के दौरान एसडीएम शहपुरा अक्षय डिगरसे नगर में फैली गंदगी देखकर बुरी तरह नाराज हो गए और नगर परिषद शहपुरा के अधिकारियों-कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई।

वार्ड-15 स्थित तालाब के चारों ओर गंदगी का अंबार देखकर एसडीएम ने तीखी नाराजगी जताते हुए कहा कि आखिर नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी कर क्या रहे हैं चारों तरफ सिर्फ गंदगी ही गंदगी है। लोग आज भी खुले में शौच को मजबूर हैं और हालात ऐसे हैं कि पैदल चलना तक दूभर हो गया है।स्थानीय हालात इतने बदतर पाए गए कि जगह-जगह कचरा फैला हुआ है, बदबू और कीचड़ से नागरिकों का निकलना मुश्किल हो रहा है। स्वच्छता अभियान और नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।एसडीएम शहपुरा ने वार्ड क्रमांक 15 सहित नगर के अन्य गंदगी प्रभावित क्षेत्रों को कल तक पूरी तरह साफ कराने के सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट कहा गया कि यदि तय समय में सफाई नहीं हुई तो जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई तय मानी जाए।प्रशासन की इस सख्ती के बाद अब देखने वाली बात होगी कि नगर परिषद नींद से जागती है या नगर की जनता यूं ही गंदगी में जीने को मजबूर रहेगी।

 

About Author
Recommended
Right-clicking is disabled.