Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

जिला, जनपद सदस्य सहित सरपंचों ने उठाई आवाज: नहर अधूरी, खेत सूखे—दनदना जलाशय को लेकर किसानों का फूटा आक्रोश

Kashi Agrawal

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, सुधार की मांग

डिण्डौरी। मेंहदवानी जनपद क्षेत्र के दनदना जलाशय से जुड़े किसानों ने सिंचाई व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सरपंचों, जनपद पंचायत सदस्यों व जिला पंचायत सदस्यों सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर नहर व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग उठाई।किसानों का कहना है कि मुख्य नहर और माइनरों की अधूरी स्थिति के कारण खेतों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे फसलों पर विपरीत असर पड़ रहा है और किसान आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं।

कई गांवों के किसान प्रभावित

किसानों ने बताया कि सुखलौड़ी, राखी, खम्हरिया, उमरिया, चाटा, खजरवारा, सुड़गांव, पारापानी, कठौतिया, बगली एवं भुरका सहित कई गांवों के किसान इस समस्या से जूझ रहे हैं। माइनर क्रमांक 01 में पानी आगे तक नहीं पहुंच रहा है, जबकि माइनर 05 को लगभग 2 किलोमीटर और माइनर 06 को करीब 3 किलोमीटर तक बढ़ाने की आवश्यकता है, ताकि अधिक किसानों को सिंचाई सुविधा मिल सके।

अधूरे निर्माण पर उठे सवाल

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पूर्व में नहर निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया, जबकि कागजों में इसे पूर्ण दर्शा दिया गया है। किसानों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर अधूरे निर्माण कार्य को पूरा कराने की मांग की है। साथ ही सभी माइनरों की मरम्मत और कांक्रीटीकरण कराने की आवश्यकता भी जताई गई।

गर्मी में निर्माण कार्य कराने की मांग

किसानों का कहना है कि मार्च से जून के बीच खेत खाली रहते हैं, ऐसे में इसी अवधि में मरम्मत और निर्माण कार्य कराना सबसे उपयुक्त रहेगा। इससे आगामी फसल सीजन में समय पर पानी मिल सकेगा और उत्पादन में सुधार होगा।

आंदोलन की चेतावनी

किसानों ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपते समय बड़ी संख्या में किसान मौजूद

About Author
Recommended
Right-clicking is disabled.