Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

शहपुरा में रंगीन आतिशबाज़ी के साथ कल होगा रावण दहन

Kashi Agrawal

डिंडोरी।शहपुरा नगर का ऐतिहासिक दशहरा महोत्सव कल वीरांगना रानी दुर्गावती स्टेडियम परिसर में पारंपरिक श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रभु श्रीराम द्वारा रावण दहन किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण रंगीन आतिशबाज़ी होगी, जो आसमान में रंगों की छटा बिखेरेगी।

सनातन दशहरा महोत्सव समिति के तत्वावधान में इस वर्ष कार्यक्रम को विशेष भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, राम दरबार पूजन, राम-रावण युद्ध का मंचन और संगीतमय संध्या का आयोजन किया जाएगा। रावण दहन के उपरांत पूरे नगर में उत्साह का माहौल रहेगा।

वीरांगना रानी दुर्गावती स्टेडियम में नगर की सभी दुर्गा उत्सव समितियों की प्रतिमाएं एकत्रित होंगी। सामूहिक पूजा-अर्चना के बाद राम दरबार की झांकी के साथ दशहरा चल समारोह का शुभारंभ किया जाएगा। यह चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगा, जहां श्रद्धालु प्रभु श्रीराम की जयकारों के साथ उत्सव में सम्मिलित होंगे।

नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों और समितियों ने भी इस पर्व के सफल आयोजन हेतु सहयोग किया है। वहीं, प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष प्रबंध किए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सनातन दशहरा महोत्सव समिति ने नगरवासियों से समय पर उपस्थिति दर्ज कराने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है।

 

 

 

About Author
Right-clicking is disabled.