Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

तकनीकी त्रुटि से मृत घोषित हुए रामविशाल को दो साल बाद मिला आधार कार्ड

Kashi Agrawal

डिंडौरी : जिले के विकासखंड डिंडौरी के ग्राम डांडबिछिया निवासी रामविशाल का आधार कार्ड लगभग 2 वर्ष पूर्व तकनीकी त्रुटि के चलते मृत दर्शाते हुए निष्क्रिय हो गया था। इसके कारण वे शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे थे।

जैसे ही यह मामला कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या के संज्ञान में आया, उन्होंने तत्काल भोपाल स्थित यूआईडीएआई अधिकारियों से चर्चा कर समाधान कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर के प्रयासों से आज 2 सितंबर 2025 को रामविशाल का आधार पुनः सक्रिय कर उन्हें सौंपा गया।आधार कार्ड मिलने के बाद रामविशाल के चेहरे पर प्रसन्नता झलक उठी। अब वे शासन की समस्त योजनाओं का लाभ ले सकेंगे। अंत में रामविशाल ने जिला प्रशासन एवं कलेक्टर का आभार व्यक्त किया।

 

 

 

About Author
Recommended
Right-clicking is disabled.