Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

होली, नवरात्रि व रमजान को लेकर शहपुरा में शांति समिति की बैठक..डीजे प्रतिबंधित, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Kashi Agrawal

डिंडोरी। जिले के शहपुरा थाना परिसर में आगामी होली, चैत्र नवरात्रि एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी एसडीएम शहपुरा अक्षय डिगरसे ने की। इस दौरान एसडीओपी अजय तिवारी शहपुरा, थाना प्रभारी शहपुरा अनुराग जामदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, धर्मगुरु एवं व्यापारी वर्ग के लोग मौजूद रहे।

बैठक में एसडीएम ने कहा कि सभी पर्व आपसी भाईचारे, सद्भाव और परंपराओं के सम्मान के साथ मनाए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्वों के दौरान डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही त्योहारों के दौरान सड़क, विद्युत एवं सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए।प्रशासन ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट, अफवाह फैलाने एवं कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। नागरिकों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध या आपत्तिजनक सूचना की तत्काल पुलिस को जानकारी दें।बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम गुप्ता, बसंत गुप्ता, सोनेलाल विश्वकर्मा, हरीश राय, मुकेश साहू, सुरेन्द्र साहू, देवेंद्र बनवासी, राजेंद्र गुप्ता, राजेश गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।बताया गया कि आगामी दो मार्च को होलिका दहन,4मार्च को धूरेडी,8 मार्च को रग पचमी,19मार्च को चैत्र नवरात्रि सहित 21 मार्च को रमजान पर्व मनाया जावेगा।प्रशासन ने सभी समुदायों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पर्वों को शांति और सौहार्द के साथ मनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

About Author
Recommended
Right-clicking is disabled.