Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

नप डिंडोरी-शहपुरा सहित विभागों में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही, कलेक्टर सख्त

Kashi Agrawal

डिंडोरी।जिले में सीएम हेल्पलाइन 181 पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण में धीमी प्रगति को लेकर कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने कड़ा रुख अपनाया है। फरवरी 2026 माह की शिकायतों में कम संतुष्टि प्रतिशत पाए जाने पर सभी विभागों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

जारी पत्र के अनुसार नगर परिषद (डिंडोरी एवं शहपुरा), उद्योग विभाग, कृषि विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला शिक्षा विभाग, परिवहन विभाग, मत्स्य विभाग, लोक स्वास्थ्य (सीएमएचओ), पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) तथा लीड बैंक (LDM) सहित अन्य संबंधित विभागों में शिकायतों के निराकरण में अपेक्षित प्रगति नहीं पाई गई है, जिससे जिले की ओवरऑल ग्रेडिंग प्रभावित हो रही है।

कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें तथा शिकायतकर्ताओं से संतुष्टि प्राप्त कर प्रकरणों को बंद कराएं।

निर्देश में कहा गया है कि 20 मार्च 2026 तक फरवरी माह की शिकायतों में कम से कम 85 प्रतिशत संतुष्टि प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि निर्धारित लक्ष्य हासिल नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर ने जिला अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने और लंबित प्रकरणों को शीघ्र समाप्त करने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि जिले की रैंकिंग में सुधार हो सके।

About Author
Recommended
Right-clicking is disabled.