डिंडोरी | मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार 26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के मुख्य समारोह में जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।
गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य नागरिक, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं आमजन उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान परेड, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी किया जाएगा











