Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

खरमेर डेम घाट से जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत, जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान

Kashi Agrawal

डिंडोरी। जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने के उद्देश्य से जनपद मुख्यालय समनापुर में 19 मार्च 2026 को जल गंगा संवर्धन अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत खरमेर नदी डेम घाट पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों द्वारा श्रमदान कर गाद एवं मलवा हटाने से हुई।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, वाटरशेड विकास, जल संरचनाओं के संवर्धन, रेनवॉटर हार्वेस्टिंग, भूजल स्रोतों के रिचार्ज एवं पेयजल स्रोतों की साफ-सफाई और रख-रखाव के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हीरा रूदेश परस्ते ने कहा कि जल संरक्षण केवल शासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक भागीदारी से ही यह अभियान सफल होगा। जल है तो जीवन है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को जल बचाने के लिए आगे आना चाहिए।

वहीं समनापुर जनपद सीईओ पंकज जैन ने अपने वक्तव्य में कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण पहल है। इससे न केवल जल स्रोतों का संरक्षण होगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी सुरक्षित जल उपलब्ध हो सकेगा।अन्य अधिकारियों ने भी बताया कि जल संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इसमें जनसहभागिता अत्यंत जरूरी है। अभियान के माध्यम से क्षेत्र में जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए जाएंगे।कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य हेमवती राजपूत, जनपद पंचायत अध्यक्ष पावंती कुशराम, उपाध्यक्ष नीतू लखन बर्मन, जनपद सदस्य राहुल पांडेय, सरपंच ग्राम पंचायत समनापुर मुध पूषाम, ग्राम पंचायत पंच पूजा राय, अंजूलता शुक्ला, संदीपा मानिकपुरी, सरपंच सरई उषा सैयाम, सरपंच बरगांव सुशीला मरकाम, सरपंच झाकीमाल गणेश सिंह मार्को, सरपंच करेगांव हीरासिंह धुर्वे,भारत राजपूत, अशोक संत गोकुल सिह वाटिया सहित खंड एवं क्लस्टर स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। अभियान के तहत आगामी दिनों में जल संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्य एवं जनजागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।

About Author
Recommended
Right-clicking is disabled.