डिंडोरी:भारतीय जनता पार्टी डिंडोरी के पूर्व जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया को संगठन ने एक बार फिर बड़ी चुनावी जिम्मेदारी सौंपी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मालवीय नगर क्षेत्र में उत्कृष्ट संगठनात्मक कार्य करने के बाद अब उन्हें बिहार विधानसभा परवत्ता क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है।
गौरतलब है कि अवध राज बिलैया को कुछ समय पूर्व दिल्ली की मालवीय नगर विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई थी, जहाँ उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता और संगठन कौशल से भाजपा को मजबूती दी और विजय का परचम लहराया। दिल्ली चुनाव में उनकी कार्यकुशलता और संगठन पर पकड़ को देखते हुए पार्टी ने अब उन्हें बिहार चुनाव में भी महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।
भाजपा संगठन ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कई वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी है, जिनमें अवध राज बिलैया को परवत्ता विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है।
अवध राज बिलैया ने बतौर जिलाध्यक्ष रहते हुए डिंडोरी में संगठन को नई ऊंचाइयां दीं। उनके नेतृत्व में भाजपा ने वह ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी, जहाँ पार्टी लगातार चार बार पराजय का सामना कर चुकी थी।
वर्तमान में श्री बिलैया बिहार के विभिन्न बूथों पर संगठनात्मक बैठकों, डोर-टू-डोर संपर्क अभियान और कार्यकर्ता सम्मेलन कर रहे हैं। वे एनडीए उम्मीदवार को विजयी बनाने के लिए पूरी तत्परता से जुटे हुए हैं।
🗣️ अवध राज बिलैया का कहना है:
“पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ निभाऊँगा। बिहार की जनता एनडीए के विकास और सुशासन के साथ है।”











