Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

विधायक निधि से डूकरीगांव में बन रही सड़क में भ्रष्टाचार की शिकायत,एसडीएम ने दिए जांच के निर्देश

Kashi Agrawal

डिंडोरी। जिले के शहपुरा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत खेरभगदू के पोषक ग्राम डूकरी गांव में विधायक निधि से करीब 10 लाख रुपये की लागत से बन रही सीसी सड़क में भ्रष्टाचार का गंभीर मामला सामने आया है। निर्माण की पोल उस वक्त खुली जब ग्रामीणों ने कैमरे के सामने सड़क को हाथों से उखाड़कर उसकी बदहाल गुणवत्ता दिखाई।

स्टीमेट ताक पर, नियमों की खुलेआम धज्जियां

आरोप है कि सड़क निर्माण में मजदूरों की जगह फ्यूरी मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो स्टीमेट व नियमों के खिलाफ है। सड़क की मजबूती के लिए पन्नी नहीं बिछाई गई, अर्थवर्क नहीं हुआ और मिट्टी युक्त मटेरियल का प्रयोग कर गुणवत्ता से खुला खिलवाड़ किया गया। ऐसे में यह सड़क ज्यादा दिन टिकेगी, इस पर ही सवाल खड़े हो गए हैं।

नियम विरुद्ध ठेका, ठेकेदार की मनमानी

ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य नियम विरुद्ध ठेके पर दे दिया गया है, जिसके चलते ठेकेदार मनमानी कर रहा है। मौके पर मटेरियल की मात्रा और गुणवत्ता दोनों ही स्टीमेट के अनुरूप नहीं पाई गईं, फिर भी जिम्मेदार आंख मूंदे बैठे रहे।

जनता का गुस्सा, प्रशासन हरकत में

ग्रामीणों की शिकायत के बाद मामला एसडीएम शहपुरा और प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी अक्षय डिगरसे तक पहुंचा, जिसके बाद एसडीओ आरईएस को तत्काल जांच के निर्देश दिए गए हैं। अब जांच रिपोर्ट से यह साफ होगा कि विधायक निधि की राशि का कितना दुरुपयोग हुआ और जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है।

इनका कहना है-

डूकरी गांव में फ्यूरी लगाकर सड़क निर्माण करने और घटिया सामग्री के उपयोग की शिकायत मिली थी। मामले की जांच के लिए एसडीओ आरईएस को निर्देशित किया गया है। अक्षय डिगरसे एसडीएम शहपुरा

About Author
Recommended
Right-clicking is disabled.