Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

शहपुरा में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन .. महामंडलेश्वर सहित साधु-संतों का मिला आशीर्वाद, सनातन एकता का आह्वान

Kashi Agrawal

डिंडोरी।शहपुरा नगर के बाजार चौक प्रांगण में मंगलवार को विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद गिरि महाराज (महामंडलेश्वर, पंचदशनाम जूना अखाड़ा) एवं महंत श्री बच्चू बाबा का प्रमुख सानिध्य प्राप्त हुआ।

सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में अरविंद तिवारी एवं नारी शक्ति की ओर से उषा गुलवानी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबी माताएं-बहनें, बुजुर्ग एवं युवा शामिल हुए। इस अवसर पर श्रीरामचरितमानस के सुंदरकांड का संगीतमय पाठ तथा विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।

उद्बोधन में पूज्य महंत श्री बच्चू बाबा ने सनातन हिंदू धर्म की वैदिक परंपराओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वेद-पुराण और धर्मग्रंथों के कारण ही सनातन परंपरा आज भी जीवित है, इसलिए धर्म की रक्षा हेतु समाज को एकजुट और सजग रहना चाहिए।

महामंडलेश्वर स्वामी आत्मानंद गिरि महाराज ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए सभी हिंदुओं को संगठित होकर आगे आना होगा; भारत सनातन संस्कृति के कारण ही विश्वगुरु रहा है और रहेगा।

नारी शक्ति की ओर से उषा गुलवानी ने वसुधैव कुटुंबकम की भावना को आत्मसात करने का संदेश दिया। वहीं मुख्य वक्ता अरविंद तिवारी ने सनातन संस्कृति की अजर-अमर परंपरा पर जोर देते हुए समाज को एकजुट रहने और धर्म की रक्षा के लिए सतत प्रयास करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान श्रीराम मंदिर समिति के सदस्य एवं समाजसेवी सुरेंद्र साहू—जो वर्षों से श्रीराम मंदिर में महाआरती एवं नर्मदा परिक्रमा वासियों की सेवा में सक्रिय हैं—को पूज्य स्वामी जी द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही गौ-रक्षा कार्य में निरंतर सक्रिय अमित रजक का भी सम्मान किया गया।समापन अवसर पर भारत माता की भव्य आरती के साथ कार्यक्रम सम्पन्न

About Author
Recommended
Right-clicking is disabled.