Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Kashi Agrawal

डिंडौरी, शांति नगर निवासी फरियादी गणेश यादव की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार किया।घटना 1 सितम्बर 2025 की दरम्यानी रात की है, जब फरियादी की मोटरसाइकिल क्रमांक MP 52 MB 3001 अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ली गई थी। मामले की जांच में पुलिस ने आरोपीगण –धनेश्वर यादव पिता किशोरी लाल यादव (22 वर्ष) निवासी भैंसवाही,जगदीश बर्मन पिता जीवन लाल बर्मन (24 वर्ष) निवासी भैंसवाही को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विधिवत कार्यवाही कर उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेजने के आदेश दिए गए।

संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे, परि.आब. उप निरीक्षक प्रहलाद सिंह चौहान, सउनि अखिलेश श्रीवास, प्रधान आरक्षक आदित्य शुक्ला, आरक्षक श्याम तिवारी, नीलेश साहू और हेमंत झरिया की प्रमुख भूमिका रही।

 

 

 

 

 

 

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Recommended
Right-clicking is disabled.