डिण्डोरी:- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम के नेतृत्व में डिंडोरी जिला मुख्यालय में आक्रोश रैली निकालकर राहुल गांधी का पुतला दहन किया। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत पूज्य माताजी को लेकर बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच से कही गई अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ आज भाजपा महिला मोर्चा द्वारा विरोध प्रदर्शन आक्रोश रैली निकालकर पुतला दहन व नारेबाजी की गई। यह यात्रा जिला भाजपा कार्यालय से निकलकर मुख्य मार्ग से रानी अवंती बाई बस स्टैंड पहुंची जहां राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया।भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने कहा कि देश और दुनियाभर में प्रधानमंत्री मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाए इंडि. ठगबंधन की नफरत दिनों-दिन और बढ़ती जा रही है। नफरत की आग में जलने वाले कांग्रेस और उसके सहयोगी दल के नेता अब राजनीतिक मर्यादा एवं संस्कारों को छोड़कर असभ्यता की सीमा लांघ चुके हैं
अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम ने कहा कि शर्म की बात है कि जिनके मंच से इस तरह की ओछी टिप्पणी की गई इस अभद्रता पर उनका मौन बताता है कि वे इससे भली-भांति परिचित थे। राहुल और तेजस्वी ये अच्छी तरह समझ लें कि उन्होंने केवल प्रधानमंत्री की दिवंगत माताजी ही नहीं बल्कि संपूर्ण मातृशक्ति का अपमान किया है।देश की जनता इस अक्षम्य कुकर्म पर उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।विरोध प्रदर्शन में पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत अवध राज बिलैया वरिष्ठ नेता अशोक अवधिया, राजेंद्र प्रसाद पाठक जिला महामंत्री जयसिंह मरावी जिला उपाध्यक्ष मनोहर सिंह ठाकुर दिलीप ताम्रकार बद्री प्रसाद साहू जिला मंत्री सपना जैन राजेंद्र प्रसाद दुबे जिला मीडिया प्रभारी सुधीर दत्त तिवारी जिला कार्यालय मंत्री पुनीत जैन जिला कोषाध्यक्ष स्कंद चौकसे जिला सोशल मीडिया संयोजक पवन शर्मा मंडल अध्यक्ष आशीष वैश्य, वर्षा कुशराम, सुदामा बर्मन लक्ष्मी प्रसाद दरकेश, आकाश नामदेव, अनिल साहू, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नरवदिया मरकाम अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष महेश धूमकेती, अजा जिला अध्यक्ष परसराम नागेश, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राकेश परस्ते नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस, करंजिया जनपद उपाध्यक्ष गीता पट्टा, पूर्व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर, हेमसिंह राजपूत, अविनाश छाबड़ा हर्षवर्धन कटारे राजेंद्र परमार ओम प्रकाश ठाकुर, शालिनी मरावी, बृजेश तिवारी, दिलीप चौबे, तरुण ठाकुर, भागीरथ उरैती, यशवंत तोमर, मोहन सिंह राठौर, सरस्वती सारथी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।











