Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

बैगा महिलाओं की पीड़ा पर कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया का त्वरित व संवेदनशील निर्णय…त्रुटि सुधार के आदेश, बच्ची को उपलब्ध कराए गर्म कपड़े

Kashi Agrawal

 

डिंडोरी।ग्राम चांदरानी की बैगा महिलाओं—सुनीता बाई, लक्ष्मी बाई, गेलही बाई और कोता बाई—ने आहार अनुदान योजना का लाभ न मिलने की समस्या आज कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के समक्ष रखी। कलेक्टर ने उनकी बात संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए तुरंत संबंधित अधिकारियों को बुलाया और मामले की गहन जानकारी ली।जांच में यह सामने आया कि महिलाओं के जाति प्रमाण पत्र तथा समग्र आईडी में नामों के मिलान न होने के कारण पोर्टल पर उनका लाभ स्वीकृत नहीं हो पा रहा था। इस पर कलेक्टर ने तत्काल संचालनालय भोपाल को पत्र भेजने के निर्देश दिए, ताकि पोर्टल पर त्रुटि सुधार का विकल्प उपलब्ध कराते हुए सभी हितग्राहियों को शीघ्र लाभ मिल सके।

बैगा महिलाओं ने गांव के आंगनवाड़ी केंद्र से पोषण आहार वितरण में आ रही समस्याओं से भी अवगत कराया। इस पर कलेक्टर ने गंभीरता दिखाते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग को संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।मानवीय पहल करते हुए कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने महिलाओं के साथ आई छोटी बच्ची रोशनी के लिए गर्म कपड़ों की व्यवस्था कराई और सभी महिलाओं को वाहन से सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की।कलेक्टर का यह त्वरित, संवेदनशील और जनहितकारी निर्णय प्रशासन की मानवता, उत्तरदायित्व और सेवा-भावपूर्ण कार्यशैली को दर्शाता है।

 

 

 

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Recommended
Right-clicking is disabled.