Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

धरती आबा बिरसा मुंडा जयंती पर BSW-MSW छात्रों ने तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में दिखाया उत्साह

Kashi Agrawal

डिंडोरी। मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम अंतर्गत अध्ययनरत BSW एवं MSW के छात्रों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष्य में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा और मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर की गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त शिक्षक एवं समाजसेवी प्रकाश अग्रवाल उपस्थित रहे। उन्होंने बिरसा मुंडा के संपूर्ण जीवन, आदिवासी समाज के प्रति उनके योगदान और स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।

विकासखंड समन्वयक डॉ. नीलेश्वरी वैश्य ने भी जल-जंगल-जमीन के संरक्षण, वनवासी समाज के अधिकारों और बिरसा मुंडा के बलिदान पर विस्तृत जानकारी दी।भाषण प्रतियोगिता में छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता में—प्रथम स्थान – माया द्वितीय स्थान – राजा तृतीय स्थान – हरिओम रहे इन तीनों विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।कार्यक्रम के दौरान मेंटर्स नीलेश साहू, पूजा साहू और राम अभिषेक तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।अंत में कार्यक्रम का आभार कमल साहू द्वारा व्यक्त किया गया।

 

 

 

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Recommended
Right-clicking is disabled.