Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

पहले बालिका का अपहरण, फिर पकड़े जाने के डर से चलती बाइक से फेंका — बालिका घायल, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Kashi Agrawal

डिंडोरी। जिले के शहपुरा नगर में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहाँ दो अज्ञात युवकों ने एक 23 वर्षीय बालिका का अपहरण कर लिया। जानकारी के अनुसार, शाम करीब पांच बजे शहपुरा के निवास-जबलपुर तिराहा के पास घर जाने के इंतजार में बैठी बालिका को दो युवक मोटरसाइकिल में जबरन बैठाकर ले गए।बताया जा रहा है कि जब आरोपी निवास मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तो बालिका ने बचाने के लिए जोर-जोर से चीखना शुरू किया। उसी दौरान आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से बालिका को चलती बाइक से नीचे फेंक दिया, जिससे वह घायल हो गई।घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बालिका को तत्काल उठाया इस दौरान घटना मै चोटे आई है घायल बालिका ने शुक्रवार को परिजनों के साथ शहपुरा थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी और आवश्यक कार्रवाई की मांग की।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।स्थानीय नागरिकों ने इस घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए दोषियों के शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Recommended
Right-clicking is disabled.