Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

“मुढ़ियाकला के दिव्यांग सुग्रीव को जनसुनवाई में मिला सहारा, कलेक्टर भदौरिया के निर्देश पर मिली व्हीलचेयर और श्रवण यंत्र”

Kashi Agrawal

डिण्डौरी, जिले की नव नियुक्त कलेक्टर श्रीमति अंजू पवन भदौरिया की जनसुनवाई में मानवता और संवेदनशील प्रशासन का उदाहरण बनी।ग्राम पंचायत मुढ़ियाकला, जनपद पंचायत डिण्डौरी के दिव्यांग सुग्रीव पिता प्रेमलाल अपनी समस्या लेकर जनसुनवाई में पहुँचे। सुग्रीव को कानों से सुनाई नहीं देता और पैरों में भी अपंगता है।

कलेक्टर ने उसकी समस्या को त्वरित संज्ञान में लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग को स्थल पर जांच कर श्रवण यंत्र (कान की मशीन) और व्हीलचेयर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।साथ ही स्वास्थ्य विभाग को सुग्रीव की दिव्यांगता का पुनः परीक्षण कर प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए।

सुग्रीव, जो वर्तमान में कॉलेज में अध्ययनरत है, ने कहा कि वह पढ़-लिखकर कलेक्टर बनने का सपना देखता है।सुग्रीव और उसके पिता ने कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया एवं सीईओ जिला पंचायत का हृदय से आभार व्यक्त किया।

 

 

 

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Recommended
Right-clicking is disabled.