Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

प्रेम प्रसंग का दर्दनाक अंत: युवक और नाबालिग ने पहाड़ से कूदकर दी जान

Kashi Agrawal

डिंडोरी। जिले के विक्रमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक युवक और उसकी 17 वर्षीय नाबालिग प्रेमिका द्वारा पहाड़ से कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। दोनों के शव घटना के दो दिन बाद पहाड़ के नीचे मिले, जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार घटना विक्रमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के छीरपानी और कच्छ टोला के बीच स्थित मड़ा पहाड़ की है। बताया जा रहा है कि 17 वर्षीय नाबालिग 11वीं कक्षा की छात्रा थी, जो रविवार दोपहर घर से निकली थी। परिजनों को लगा कि वह पास के बाजार गई होगी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई।

वहीं मृत युवक की पहचान राजेंद्र परस्ते के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार राजेंद्र रविवार को ही घर से निकला था। उसकी शादी पिछले वर्ष हुई थी और वह डिंडोरी में रहकर बिजली फिटिंग का काम करता था। 27 फरवरी को ही वह अपने गांव आया था।

पुलिस के अनुसार युवक और नाबालिग एक-दूसरे के रिश्तेदार थे और दोनों के गांव भी पास-पास हैं। बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे एक मवेशी चराने वाले व्यक्ति ने पहाड़ के नीचे दो शव पड़े होने की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और विक्रमपुर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल डिंडोरी भेज दिया। विक्रमपुर पुलिस चौकी प्रभारी संतोष यादव ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।

About Author
Right-clicking is disabled.