Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

शहपुरा हत्याकांड में एक आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, दुष्कर्म का मुख्य आरोपी अभी भी फरार,तलाश जारी

Kashi Agrawal

डिंडौरी।जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र में 26 फरवरी को सामने आई सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था। एक महिला की निर्मम हत्या और उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। इस मामले में पुलिस ने महिला की हत्या से जुड़े एक आरोपी छोटू चौधरी को जबलपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

वहीं नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का मुख्य आरोपी हरिओम चौधरी अभी भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दो टीमें गठित कर दी हैं, जो लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश देकर तलाश में जुटी हुई हैं।

यह है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 फरवरी की रात छोटू चौधरी मृतक महिला के घर में घुस गया और उसके साथ मारपीट की। इस मारपीट में महिला को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।बताया जा रहा है कि अगले दिन घर पर ही हरिओम चौधरी ने महिला की चोटों पर मलहम-पट्टी की। इसी दौरान किसी बात को लेकर महिला और हरिओम के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर हरिओम चौधरी ने महिला का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।बताया जाता है कि उसी रात आरोपी हरिओम चौधरी ने घर में मौजूद 14 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की वारदात को भी अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने हत्या और दुष्कर्म के अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस की सक्रियता से हत्या के मामले में आरोपी छोटू चौधरी को जबलपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी हरिओम चौधरी की तलाश अभी जारी है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About Author
Right-clicking is disabled.