Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

संग्रामपुर उपसरपंच के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत

Kashi Agrawal

डिंडोरी।जनपद पंचायत शहपुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत संगमपुर माल में उपसरपंच के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस संबंध में मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993-94 की धारा 21 के अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शहपुरा को आवेदन प्रस्तुत किया गया है।आवेदन में उल्लेख किया गया है कि ग्राम पंचायत संग्रामपुर माल में दिनांक 02 अगस्त 2022 को निर्वाचन पश्चात उपसरपंच ने शपथ ग्रहण कर कार्यभार संभाला था। वर्तमान में 22 जनवरी 2026 को उपसरपंच के कार्यकाल का ढाई वर्ष से अधिक समय व्यतीत हो चुका है। ग्राम पंचायत में कुल 20 पंच एवं एक सरपंच हैं, इस प्रकार कुल 21 सदस्यों वाली पंचायत में यह प्रस्ताव विधिसम्मत बताया गया है।

प्रस्ताव में यह भी स्पष्ट किया गया है कि उपसरपंच के विरुद्ध पूर्व में कोई अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया गया था तथा उनके कार्यकाल की छह माह से अधिक अवधि शेष है। नियमों के अनुसार अविश्वास प्रस्ताव की सूचना हेतु आवश्यक संख्या से अधिक, कुल 14 पंचों एवं सरपंच द्वारा हस्ताक्षर कर प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है।आवेदन के साथ अविश्वास प्रस्ताव की पृथक सूचना भी संलग्न की गई है। अब प्रशासन द्वारा नियमानुसार आगे की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। इस घटनाक्रम को लेकर ग्राम पंचायत क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

About Author
Recommended
Right-clicking is disabled.