Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

14 मार्च को होगा जनगणना 2027 के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण

Kashi Agrawal

डिंडोरी।जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य के लिए जिला स्तरीय द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 14 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) डिंडौरी में प्रातः 10:30 बजे से सायं 5:00 बजे तक संपन्न होगा।

कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के आदेशानुसार आयोजित इस प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर, जिला योजना अधिकारी, अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी, समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (NIC), जनगणना लिपिक तथा तकनीकी सहायक सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी शामिल होंगे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को जिला जनगणना पुस्तिका के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी तथा CMMS पोर्टल पर हैंड्स-ऑन अभ्यास भी कराया जाएगा, जिससे मकान सूचीकरण एवं गणना संबंधी कार्यों को तकनीकी रूप से सुचारु रूप से संचालित किया जा सके।इसके साथ ही सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, चार्ज जनगणना अधिकारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी तथा संबंधित कर्मचारियों को निर्धारित समय पर प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

About Author
Right-clicking is disabled.