डिंडौरी। मध्यप्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा देने का दावा करती है, लेकिन आदिवासी बहुल जिले डिंडौरी की ग्राम पंचायत देवरा की एक लाडली बहन को सीएम के आदेश के बाद भी आवास से वंचित होना पड़ रहा है। जिससे प्रदेश सरकार के दावों पर सवाल खड़े हो रहे है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत देवरा निवासी जानकी बाई, के पास आज भी रहने के लिए अपना कोई घर नहीं है। महिला के लिए स्वयं मुख्यमंत्री के माध्यम से आदेश भी जारी हो चुके हैं। बावजूद इसके महिला को अब तक प्रधानमंत्री आवास नहीं मिल पाया है। इस स्थिति मे सवाल यह खड़े हो रहे है कि आखिर जानकी बाई को आवास से वंचित होना पड़ रहा है। इस संबंध में जानकी बाई का कहना है कि उन्होंने पंचायत, सचिव और जनपद कार्यालय तक कई बार आवेदन दिए है, लेकिन इसके बावजूद आवास नहीं मिलना समझ से परे है। इन सबके बीच चैंकाने वाली बात यह है कि जब जानकी बाई योजना के अंतर्गत पात्र भी है, और आदेश भी हो चुका है, किंतु अभी तक आवास किन कारणों से रुक गया है, यह गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।











