Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

सीएम हेल्पलाइन : रेवेन्यू ग्रेडिंग ग्रुप-बी में डिंडौरी को प्रदेश में तीसरा स्थान

Kashi Agrawal

डिंडोरी।सीएम हेल्पलाइन की रेवेन्यू ग्रेडिंग ग्रुप-बी श्रेणी में डिंडौरी जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जिले की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने समस्त राजस्व अमले को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने कहा कि यह सफलता अधिकारियों एवं मैदानी अमले की सतत मेहनत, बेहतर मॉनिटरिंग तथा समय-सीमा में शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण का परिणाम है। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इसी तरह संवेदनशीलता के साथ आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करते रहें, ताकि जिले की रैंकिंग में और अधिक सुधार हो सके।

उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन शासन की महत्वपूर्ण जनहितैषी व्यवस्था है, जिसके माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाता है। इसमें बेहतर प्रदर्शन प्रशासन की कार्यप्रणाली और आमजन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

 

About Author
Right-clicking is disabled.