डिण्डौरी। शहपुरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बरगांव निवासी होनहार छात्रा आस्था गौतम का कक्षा छठवीं के लिए नवोदय विद्यालय धमनगांव की वेटिंग लिस्ट में चयन हुआ है। आस्था की इस उपलब्धि से परिवार सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
आस्था गौतम, सेवानिवृत्त अयोध्या प्रसाद गौतम एवं श्रीमती माया देवी गौतम की नातिन तथा पत्रकार आशीष कुमार गौतम और सुष्मा गौतम की सुपुत्री हैं।उनके चयन पर चाचा मनीष कुमार गौतम, चाची सीमा गौतम, संस्कार स्कूल शहपुरा के संस्था प्रमुख अविनाश लाला झारिया सहित परिजनों, शिक्षकों एवं इष्ट-मित्रों ने शुभकामनाएं देते हुए आस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।











