Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

समय-सीमा बैठक : जनहित मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं..सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों में देरी पर अधिकारियों पर जुर्माना, एक फरवरी से जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट वाहन चालकों को नहीं मिलेगा पेट्रोल ,कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देशन

Kashi Agrawal

डिंडोरी।कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में जिले में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं, विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े प्रकरणों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जे.पी. यादव, सीईओ जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, एसडीएम डिंडौरी सुश्री भारती मेरावी, एसडीएम बजाग श्री रामबाबू देवांगन, डिप्टी कलेक्टर श्री वैधनाथ वासनिक, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियांशी जैन, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री राजेन्द्र कुमार जाटव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पाण्डेय, एलडीएम श्री रविशंकर सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों की गहन समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने संस्थागत वित्त विभाग, निर्वाचन शाखा, परिवहन विभाग, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा, जनपद पंचायत डिंडौरी, ऊर्जा विभाग एवं मनरेगा के ऐसे प्रकरण जो नॉन-अटेंड पाए गए, उनमें संबंधित अधिकारियों पर 1000-1000 रुपये का जुर्माना चालान/बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से झंडा दिवस/सैनिक कल्याण कोष में जमा कराने के निर्देश दिए। वहीं संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के 50 एवं 100 दिवस से लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर दिया।

कलेक्टर ने ई-गवर्नेंस प्रबंधक को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में तीन बार प्रस्तुत होने के बाद भी जिन आवेदनों का निराकरण नहीं हुआ है, ऐसे विभागों की सूची तैयार की जाए, ताकि लापरवाह अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

दिव्यांगजनों के सर्वे को लेकर कलेक्टर ने ग्राम पंचायतों एवं नगर निकायों में सचिवों, आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से अभियान चलाकर जानकारी संकलित करने तथा उसे समाधान पोर्टल एवं गूगल शीट पर दर्ज करने के निर्देश दिए। पात्र दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र शीघ्र बनाकर उन्हें योजनाओं से जोड़ने पर भी जोर दिया गया। साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान अंतर्गत एनीमिया परीक्षण में चिन्हित बालिकाओं को स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियमित उपचार एवं दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने एसडीएम एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया कि 1 फरवरी से जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट वाहन चालकों को पेट्रोल न दिया जाए। इसके साथ ही समनापुर, बजाग, करंजिया एवं शहपुरा विकासखंडों में हाट बाजारों में जैविक उत्पादों के नियमित आयोजन पर भी जोर दिया गया।

बैठक में सीपी ग्राम एवं पीएम जनमन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, स्कूलों में शौचालयों की साफ-सफाई तथा नगरीय निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों—बंटवारा, सीमांकन, नामांतरण, फौतीनामा, राजस्व वसूली एवं ई-केवाईसी—के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही कृषि, मत्स्य, सहकारिता, एनआरएलएम, खाद्य, आत्मा, स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने को कहा।

 

About Author
Recommended
Right-clicking is disabled.